धरती की हरी चूनर पर बिखरे
गुनगुनी धूप से चटख रंग ,
पुरवा की ठंडक लिए मन प्राणों को सहलाते रंग
आज आकाश से धरती तक बिखरे हैं रंग ही रंग
फागुन के सतरंगे मौसम को
बंद खिड़की के रंगीन काँच से -
इतनी दूरी पर खडे हो कर देखो गे तो -------
कैसे छू पाओगे - महकते -धड़कते रंग तुम !
अबीर - गुलाल ,चंदन-कसर की कोमल मदिर आंच से
कच्चे रंगों वाले अपने प्राणों के बदरंग होते लिबास को
आज ---इन्द्रधनुषी रंगों में रंग लो तुम !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें