जाड़ों का मौसम

जाड़ों का मौसम
मनभावन सुबह

लोकप्रिय पोस्ट

लोकप्रिय पोस्ट

Translate

लोकप्रिय पोस्ट

शुक्रवार, 27 जुलाई 2018

🔴 सिंदूरी चाँद !!




27 जुलाई 2018 की पूर्णिमा को पूरे एशिया, यूरोप के ज्यादा हिस्सों में यह पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। अंतरिक्ष वैज्ञानिक और भूगोल शास्त्र में रूचि रखने वालों के लिए यह अत्यंत रोचक खगोलीय घटना है। यह चंद्रग्रहण साल 2018 का दूसरा चंद्र ग्रहण है। इससे पहले 31 जनवरी को साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ा था तो तीन घंटे 23 मिनट तक चला था। इस चंद्रग्रहण को ब्लड मून, ब्लू मून और सुपर मून का भी नाम दिया गया था।
पूर्ण चंद्रग्रहण देखने का अवसर तब मिलता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक ही रेखा में आ जाते हैं ।
चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक ही रेखा में होते हैं और चंद्रमा पृथ्वी के पीछे गुजर रहा होता है। इस दौरान
पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। चंद्रमा जब पृथ्वी की छाया से निकल रहा होता है तो यह हल्के लाल रंग
का दिखता है जिसे वैज्ञानिकों की भाषा में ब्लड मून कहते हैं और  हम - - - - 🔴 सिंदूरी चाँद !!
हमारी धरती ; जुलाई-सितंबर में सूर्य और मंगल के बीच से होकर गुज़र रही है। 27 जुलाई को मंगल अच्छी स्थिति में
रहेगा।  चंद्रग्रहण और मंगल, - - ऐसा संयोग 15 साल बाद बना है। इस चंद्र- ग्रहण पर मंगल पृथ्वी के सबसे नज़दीक
और साफ़ -साफ़ दिखाई देगा।
शुक्रवार रात 10.53 बजे - चांद पर ग्रहण का असर शुरू होगा, हालांकि नंगी आंखों से कुछ नहीं दिखेगा।
11.54 रात्रि से चँद्रमा पर ग्रहण का असर दिखाई प्रारंभ हो जाएगा। देर रात 1.51 बजे - चंद्रग्रहण अपने सर्वोच्च स्तर
पर होगा, ये ही पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।
2.43 से धीरे-धीरे चाँद पर ग्रहण का असर कम होगा।
आज के बाद....इतना लंबा चंद्रग्रहण, वर्ष 2123 में दोबारा दिखाई देगा।

कोई टिप्पणी नहीं: