जाड़ों का मौसम

जाड़ों का मौसम
मनभावन सुबह

लोकप्रिय पोस्ट

लोकप्रिय पोस्ट

Translate

लोकप्रिय पोस्ट

बुधवार, 29 जनवरी 2020

🦢🦢वसंत पंचमी 🦢🦢

वसंत पंचमी का पर्व भारतीय जनजीवन में  अनादि काल से ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित किया गया है। 
ऋग्वेद में भगवती सरस्वती का वर्णन करते हुए कहा गया है-
प्रणो देवी सरस्वती वाजेभिर्वजिनीवती धीनामणित्रयवतु।
अर्थात ये परम चेतना हैं। सरस्वती के रूप में ये हमारी बुद्धि, प्रज्ञा तथा मनोवृत्तियों की संरक्षिका हैं। हममें जो आचार और मेधा है उसका आधार भगवती सरस्वती ही हैं।
सरस्वती को वागीश्वरी, भगवती, शारदा, वीणावादनी और वाग्देवी सहित अनेक नामों से पूजी जाने वाली माँ सरस्वती के प्रकटोत्सव के रूप में वसंत पंचमी के पावन पर्व को मनाया जाता है । 
🌼वसंत पंचमी ; बुद्धि, प्रज्ञा और समग्र कलाओं की देवी सरस्वती के अवतरण का पावन दिवस ।      
🌼श्रीराम द्वारा दंडकारण्य में शबरी के प्रेम रस से भरे जूठे बेर खाने का अभूतपूर्व दिवस             🌼भारतीय अस्मिता के रक्षक सम्राट पृथ्वीराज चौहान द्वारा अपने मित्र और राजकवि चन्द बरदाई के शब्दों "चार बांस चौबीस गज, अँगुली अष्ट प्रमाण। ता ऊपर सुल्तान है मत चूको चौहान।।" पर आक्रमणकारी मोहम्मद गौरी पर शब्दभेदी बाण चलाना , (सोलह बार पराजित कर जीवनदान देकर) और... पृथ्वीराज-बरदाई का आत्मबलिदान दिवस।
🌼वीर बालक हकीकत राय को माँ दुर्गा के अपमान के प्रतिरोध और धर्मपरिवर्तन को अस्वीकार करने के कारण१७३४ की वसंत पंचमी को लाहौर में मृत्युदंड दिया गया, आकाशगामी शीश को याद कर आज भी पतंगें उड़ा कर मनाते हैं उनका पावन बलिदान-दिवस।
🌼गुरू रामसिंह कूका जी (कूका पंथ) जिन्होंने अँग्रेजी शासन के विरोध में अपनी प्रशासन व्यवस्था और डाक सेवा चलाई तथा स्वदेशी,गोरक्षा व देश के स्वाभिमान हेतु बलिदान दिया उनका जन्मदिवस  (1816ई.की वसंत पंचमी ) ।                 
सरसों के पीले फूलों की चुनरी धरती को उढ़ाकर, ऋतुराज वसंत का स्वागत करने वाली ये पावन वसंत पंचमी सब ओर शुभता, समृद्धि और शान्ति लाए, यही  शुभकामनाएँ हैं हमारी।
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

कोई टिप्पणी नहीं: