जाड़ों का मौसम

जाड़ों का मौसम
मनभावन सुबह

लोकप्रिय पोस्ट

लोकप्रिय पोस्ट

Translate

लोकप्रिय पोस्ट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2020

गुलाबी चाँद का मनभावन रूप।

# भारत लॉकडॉउन :
भव्य चँद्रमा /गुलाबी चाँद की रात 
७ अप्रैल २०की रात ११.३८ पर चँद्रमा पृथ्वी के सबसे ज्यादा करीब था।हमारा यह सौभाग्य था कि दिल्ली के बादलों से घिरे आकाश में हमें लुका-छिपी खेलते इस भव्य, गुलाबी चाँद के दर्शन रात्रि ११.५३ पर अपने आँगन में भरपूर हुए !!
सामान्य रूप से पृथ्वी की चंद्रमा से दूरी ३लाख ८४हज़ार ४४० कि.मी मानी जाती है परंतु इस समय चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी मात्र ३लाख ५६हज़ार ९०० किलोमीटर थी !!  (चाँद की यह स्थिति पेरिगी की स्थिति कहलाती है) चंद्रमा की पेरिगी की स्थिति में पूर्णिमा पड़ जाए तो हमें भव्य चँद्रमा दिखाई देता है जो बहुत कम होता है !! 
 यह ख़ूबसूरत संयोग है कि आज भी पूर्णिमा होने के कारण ८अप्रैल को भी वर्ष का सबसे बड़ा और चमकीला चंद्रमा होगा। ये सामान्य से १४% बड़ा और ३०% अधिक प्रकाशमान दिखाई देगा ।यह स्थिति भारतीय समय के नुसार सुबह 8:05 बजे होने के कारण यद्यपि देखना मुश्किल है मगर चँद्रमा की अपेक्षाकृत मनभावन छवि को सूर्यास्त के तुरंत बाद हम पूरी रात देख सकेंगे।
ज्योतिर्विज्ञान के अनुसार औषधिपति कहलाने वाले चँद्रमा की भव्यता कोविड-१९  पर भी अपना प्रभाव डाल सकती है !!

कोई टिप्पणी नहीं: